निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता उसकी आध्यात्मिकता में है। इसके अन्तर्गत शरीर की अपेक्षा आत्मा को अधिक महत्त्व दिया गया है। आत्मा सर्वव्यापक है; इसलिए हमारे यहाँ चींटी से कुंजर तक में एक ही आत्मा का विस्तार माना जाता है। इससे सर्वोदय की भावना जागृत होती है। हम सबके कल्याणी (सुखी) होने की कामना करते हैं। हम सबके कल्याण की इच्छा करते हैं, क्योंकि सबमें वही सत्ता ओत-प्रोत है, जो हममें है। सत्य और अहिंसा इसीलिए हमारे जीवन के अंग रहे हैं। परहित के लिए त्याग और बलिदान की भावना से युग-युग का भारतीय अनुप्राणित रहा है। यहाँ सैकड़ों शिवि, दधीचि और मोरध्वज हो गए हैं।" प्रश्न: भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता किसमें है?
Direction: Answer the question based on the passage: "The chief characteristic of Indian culture lies in its spirituality. Under this, greater significance is accorded to the soul rather than the body. The soul is all-pervading; therefore, in our tradition, the extension of the same singular soul is recognized from an ant to an elephant (kunjar). This awakens the ideal of universal welfare (sarvodaya). We wish for the happiness and welfare of all, because the same supreme essence imbues everyone that dwells in us. Truth and non-violence have consequently been integral components of our life. The Indian mind across eras has been inspired by the spirit of sacrifice and martyrdom for others' good. Hundreds of legendary figures like Shibi, Dadhichi, and Mordhwaj have emerged here." Question: In what does the prime characteristic of Indian culture reside?
गद्यांश की प्रथम पंक्ति के अनुसार, 'भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता उसकी आध्यात्मिकता में है।' इसमें शरीर की अपेक्षा आत्मा को अधिक महत्त्व दिया गया है।
The passage states right at the beginning that the prime characteristic of Indian culture lies in its spirituality (आध्यात्मिकता).