Asked: MP PCS C-SAT Exam 2022medium Level
ID: 6acfdaa19b59196aa7e7199f
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "साहित्य जीवन को संस्कारित करता है। वह जीवन में संवेदना-विस्तार का आधार बनता है और मनुष्य को विवेक सम्पन्न भी बनाता है। साहित्य जीवन में अक्षय आनन्द का स्रोत है। उसमें निहित अनुभूति समाज और व्यक्ति के बीच सामंजस्य को प्रकट करती है। इसमें परम्पराओं, इतिहास और संस्कृति का रचनात्मक स्तर पर समावेश रहता है। इस आधार पर साहित्य जीवन बोध को जगाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाता है। जीवन के प्रति आस्था, समाज के प्रति सहानुभूति और प्राणी मात्र के प्रति करुणा जगाने में साहित्य की अपनी महत्ता है। इसमें सामाजिक परिवर्तन की शक्ति निहित है। इसी आधार पर साहित्य पीढ़ियों को दिशा देने में समर्थ होता है। साहित्य के पठन-पाठन का अवसर अपनी अनेक व्यस्तताओं के बीच निकाल लेने वाले लोग जीवन का भरपूर आनन्द उठाते हैं। उन्हें जीवन जीने की कला आ जाती है। इसलिए कहा गया है कि 'काव्यशास्त्र विनोदेन कालो गच्छति धीमताम्' अर्थात् बुद्धिमान् मनुष्यों का समय काव्यशास्त्र के विनोद में ही व्यतीत होता है।" प्रश्न: मनुष्य के जीवन को संस्कारित कौन करता है?

Direction: Answer the question based on the passage: "Literature ennobles and cultured human life. It forms the bedrock for expanding empathy in life and endows humans with discernment. Literature is an inexhaustible source of joy in life. The perception embedded within it manifests harmony between society and the individual. It creatively integrates traditions, history, and culture. On this basis, literature plays a meaningful role in awakening life-consciousness. Literature holds intrinsic significance in awakening faith in life, sympathy toward society, and compassion for all living beings. The power of social transformation is latent within it. Consequently, literature is capable of directing generations. Those who carve out opportunities for reading literature amid busy schedules enjoy life fully; they master the art of living. Hence it is said: 'Wise people spend their time in the delight of literature and arts.'" Question: What ennobles and cultures human life?

SELECT CORRECT OPTION:
A
Parents
माता-पिता
B
Literature (Sahitya)
साहित्य
Correct
C
Guardians
अभिभावक
D
Preachers
प्रवचनकर्ता
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B (Literature (Sahitya))

गद्यांश की प्रथम पंक्ति के अनुसार, 'साहित्य जीवन को संस्कारित करता है और मनुष्य को विवेक सम्पन्न बनाता है।'

The opening line confirms: 'Literature ennobles and cultures human life' (साहित्य मनुष्य के जीवन को संस्कारित करता है).

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free