निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "साहित्य जीवन को संस्कारित करता है। वह जीवन में संवेदना-विस्तार का आधार बनता है और मनुष्य को विवेक सम्पन्न भी बनाता है। साहित्य जीवन में अक्षय आनन्द का स्रोत है। उसमें निहित अनुभूति समाज और व्यक्ति के बीच सामंजस्य को प्रकट करती है। इसमें परम्पराओं, इतिहास और संस्कृति का रचनात्मक स्तर पर समावेश रहता है। इस आधार पर साहित्य जीवन बोध को जगाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाता है। जीवन के प्रति आस्था, समाज के प्रति सहानुभूति और प्राणी मात्र के प्रति करुणा जगाने में साहित्य की अपनी महत्ता है। इसमें सामाजिक परिवर्तन की शक्ति निहित है। इसी आधार पर साहित्य पीढ़ियों को दिशा देने में समर्थ होता है। साहित्य के पठन-पाठन का अवसर अपनी अनेक व्यस्तताओं के बीच निकाल लेने वाले लोग जीवन का भरपूर आनन्द उठाते हैं। उन्हें जीवन जीने की कला आ जाती है। इसलिए कहा गया है कि 'काव्यशास्त्र विनोदेन कालो गच्छति धीमताम्' अर्थात् बुद्धिमान् मनुष्यों का समय काव्यशास्त्र के विनोद में ही व्यतीत होता है।" प्रश्न: इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है:
Direction: Answer the question based on the passage: "Literature ennobles and cultured human life. It forms the bedrock for expanding empathy in life and endows humans with discernment. Literature is an inexhaustible source of joy in life. The perception embedded within it manifests harmony between society and the individual. It creatively integrates traditions, history, and culture. On this basis, literature plays a meaningful role in awakening life-consciousness. Literature holds intrinsic significance in awakening faith in life, sympathy toward society, and compassion for all living beings. The power of social transformation is latent within it. Consequently, literature is capable of directing generations. Those who carve out opportunities for reading literature amid busy schedules enjoy life fully; they master the art of living. Hence it is said: 'Wise people spend their time in the delight of literature and arts.'" Question: The suitable title for this passage is:
सम्पूर्ण गद्यांश में साहित्य के जीवन-संस्कारक, मार्गदर्शक और आनन्ददायक महत्त्व का वर्णन किया गया है। अतः इसका उपयुक्त शीर्षक 'साहित्य की महत्ता' है।
The entire excerpt celebrates the transformative and joy-giving importance of literature, making 'साहित्य की महत्ता' (Significance of Literature) the most apt title.