Asked: UPSSSC VDO Exam 2023medium Level
ID: 6acfdaa09b59196aa7e7191c
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश के आधार पर व्याकरणिक प्रश्न हल करें: "जिस विद्यार्थी ने समय की कीमत जान ली वह सफलता को अवश्य प्राप्त करता है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या की समय-सारणी अथवा तालिका बनाकर उसका पूरी दृढ़ता से पालन करना चाहिए। जिस विद्यार्थी ने समय का सही उपयोग करना सीख लिया, उसके लिए कोई भी काम करना असम्भव नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोई काम पूरा न होने पर समय की दुहाई देते हैं। वास्तव में सच्चाई इसके विपरीत होती है। अपनी अकर्मण्यता और आलस्य को वे समय की कमी के बहाने छिपाते हैं। कुछ लोगों को अकर्मण्य रहकर निठल्ले समय बिताना अच्छा लगता है। ऐसे लोग केवल बातूनी होते हैं। दुनिया के सफलतम व्यक्तियों ने सदैव कर्त्तव्य व्यस्तता में जीवन बिताया है। उनकी सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग रहा है। दुनिया में अथवा प्रकृति में हर वस्तु का समय निश्चित है। समय बीत जाने के बाद कार्य फलप्रद नहीं होता।" प्रश्न: 'अकर्मण्यता' शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय कौन-से हैं?

Direction: Identify the prefix and suffix based on the passage: "A student who realizes the value of time inevitably achieves success. Every student must frame a routine timetable and adhere to it with utmost firmness. For a student who has learned the proper utilization of time, nothing is impossible. There are some individuals who blame lack of time whenever a task remains unfinished. In reality, the truth is opposite: they conceal their indolence and lethargy under the pretext of shortage of time. Some prefer passing idle time in laziness; such people are merely loquacious talkers. The world's most successful individuals have consistently lived lives immersed in duty; the secret of their success has been the wise use of time. In the universe and nature, every entity has an appointed time; once time elapses, actions yield no fruit." Question: Which prefix and suffix are present in the word 'Akarmanyata' (अकर्मण्यता)?

SELECT CORRECT OPTION:
A
Prefix 'ta' and suffix 'a'
उपसर्ग ता और प्रत्यय अ
B
Prefix 'a' and suffix 'ta'
उपसर्ग अ और प्रत्यय ता
Correct
C
No prefix, suffix 'ta'
उपसर्ग नहीं है, प्रत्यय ता
D
Prefix 'akarmanya' and suffix 'ta'
उपसर्ग अकर्मण्य एवं प्रत्यय ता
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B (Prefix 'a' and suffix 'ta')

'अकर्मण्यता' शब्द में 'अ' उपसर्ग (नकारात्मक अर्थ में), 'कर्मण्य' मूल शब्द तथा 'ता' भाववाचक प्रत्यय है (अ + कर्मण्य + ता)।

In 'अकर्मण्यता', 'अ' is the negative prefix (उपसर्ग), 'कर्मण्य' is the base word, and 'ता' is the abstract suffix (प्रत्यय).

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free