निर्देश: अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "जिस विद्यार्थी ने समय की कीमत जान ली वह सफलता को अवश्य प्राप्त करता है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या की समय-सारणी अथवा तालिका बनाकर उसका पूरी दृढ़ता से पालन करना चाहिए। जिस विद्यार्थी ने समय का सही उपयोग करना सीख लिया, उसके लिए कोई भी काम करना असम्भव नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोई काम पूरा न होने पर समय की दुहाई देते हैं। वास्तव में सच्चाई इसके विपरीत होती है। अपनी अकर्मण्यता और आलस्य को वे समय की कमी के बहाने छिपाते हैं। कुछ लोगों को अकर्मण्य रहकर निठल्ले समय बिताना अच्छा लगता है। ऐसे लोग केवल बातूनी होते हैं। दुनिया के सफलतम व्यक्तियों ने सदैव कर्त्तव्य व्यस्तता में जीवन बिताया है। उनकी सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग रहा है। दुनिया में अथवा प्रकृति में हर वस्तु का समय निश्चित है। समय बीत जाने के बाद कार्य फलप्रद नहीं होता।" प्रश्न: विद्यार्थी को सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है-
Direction: Answer the question based on the passage: "A student who realizes the value of time inevitably achieves success. Every student must frame a routine timetable and adhere to it with utmost firmness. For a student who has learned the proper utilization of time, nothing is impossible. There are some individuals who blame lack of time whenever a task remains unfinished. In reality, the truth is opposite: they conceal their indolence and lethargy under the pretext of shortage of time. Some prefer passing idle time in laziness; such people are merely loquacious talkers. The world's most successful individuals have consistently lived lives immersed in duty; the secret of their success has been the wise use of time. In the universe and nature, every entity has an appointed time; once time elapses, actions yield no fruit." Question: For a student to achieve success, it is necessary to:
अनुच्छेद की प्रथम पंक्ति में स्पष्ट कहा गया है कि 'जिस विद्यार्थी ने समय की कीमत जान ली वह सफलता को अवश्य प्राप्त करता है।'
The opening sentence highlights that understanding the value of time (समय की कीमत समझना) is essential for student success.