निर्देश: गद्यांश के आधार पर व्याकरणिक प्रश्न हल करें: "सच्ची मित्रता जितनी बहुमूल्य होती है, उसे बनाए रखना भी उतना ही कठिन है। इस मित्रता को स्थिर और दृढ़ रखने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण आवश्यक तत्त्व है सहिष्णुता और उदारता। प्रत्येक व्यक्ति में कुछ-न-कुछ कमी रहती ही है। पूर्ण निर्दोष और सर्वगुण सम्पन्न व्यक्ति कोई भी नहीं होता। अतः मित्र के अवगुणों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। दोष-दर्शन और एक-दूसरे पर छींटाकशी से मित्रता में दरार पैदा होने का भय बना रहता है। आज भौतिकवादी युग है। इस युग में सच्चे मित्र का मिलना वैसे भी कठिन है। अधिकतर मित्र अपना उल्लू सीधा करने के लिए मित्रता का स्वाँग रचते हैं और अपना काम बन जाने के बाद अँगूठा दिखाकर चलते बनते हैं। ऐसे मित्र सामने प्रिय बोलते हैं, लेकिन पीछे विषवमन करते हैं। अतः शास्त्रों का मत है कि ऐसे मित्र मुख पर अमृत वाले विष से भरे घट के समान त्याज्य हैं। रामचरितमानस में कहा गया है- 'जे न मित्र दुःख होंहिं दुःखारी। तिन्हहिं विलोकत पातक भारी॥'" प्रश्न: 'पातक' शब्द का विलोम निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द है?
Direction: Answer the antonym question based on the passage: "True friendship is as difficult to sustain as it is invaluable. To keep this friendship firm and enduring, the most vital prerequisites are tolerance and generosity. Every individual has some flaws; no one is completely flawless and endowed with all virtues. Hence, one should not dwell upon a friend's shortcomings. Fault-finding and mutual bickering always carry the threat of causing a rift. In today's materialistic age, encountering a genuine friend is rare. Most friends pretend friendship merely to serve their selfish ends, and once served, walk away showing thumbs down. Such friends speak sweetly to one's face but spew venom behind one's back. The scriptures state that such friends are like a poison pot topped with milk/nectar and are worth discarding. The Ramcharitmanas notes: 'Those who do not feel sorrow in a friend's grief commit a grave sin merely by being seen.'" Question: What is the antonym of the word 'Paatak' (पातक)?
'पातक' का अर्थ 'पाप' होता है, और पाप/पातक का विलोम शब्द 'पुण्य' होता है। अपराध का विलोम निरपराध तथा उपकार का विलोम अपकार होता है।
'पातक' means sin, and its exact antonym is 'पुण्य' (virtue/merit).