निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "हँसी भीतरी आनन्द का बाहरी चिह्न है। पुराने लोग कह गए हैं कि हँसो और पेट फुलाओ। हँसी कितने ही कला-कौशलों से भली है। जितना ही अधिक आनन्द से हँसोगे उतनी ही आयु बढ़ेगी। एक यूनानी विद्वान् कहता है कि सदा अपने कर्मों पर झींखने वाला हेरीक्लेस बहुत कम जिया, पर प्रसन्न मन डेमाक्रीट्स 109 वर्ष तक जिया। हँसी-खुशी ही का नाम जीवन है। जो रोते हैं, उनका जीवन व्यर्थ है। कवि कहता है- 'जिन्दगी जिन्दादिली का नाम है, मुर्दादिल खाक जिया करते हैं।' मनुष्य के शरीर के वर्णन पर एक विलायती विद्वान् ने एक पुस्तक लिखी है। उसमें वह कहता है कि उत्तम सुअवसर की हँसी उदास-से-उदास मनुष्य के चित्त को प्रफुल्लित कर देती है। आनन्द एक ऐसा प्रबल इंजन है कि उससे शोक और दुःख की दीवारों को ढहा सकते हैं। प्राण-रक्षा के लिए सदा देशों में उत्तम-से-उत्तम उपाय मनुष्य के चित्त को प्रसन्न रखना है। सुयोग्य वैद्य अपने रोगी के कानों में आनन्दरूपी मन्त्र सुनाता है।" प्रश्न: सुयोग्य वैद्य रोगी के लिए क्या करता है?
Direction: Answer the question based on the passage: "Laughter is the external emblem of internal joy. Ancients have advised: laugh and grow fat. Laughter is superior to countless arts and skills. The more joyfully you laugh, the longer your lifespan extends. A Greek philosopher observes that Heraclitus, who continually fretted over human affairs, lived briefly, whereas cheerful Democritus lived for 109 years. Cheerful living alone is life; those who lament live in vain. A poet puts it: 'Life is another name for high-spirited cheer; what life can the dead-spirited claim?' A foreign scholar in a treatise on the human body wrote that timely laughter cheers up the saddest human mind. Joy is such a powerful engine that it can raze walls of grief and sorrow. For preservation of life, the finest remedy universally is keeping one's heart cheerful. A competent physician whispers joyful words as a healing mantra into his patient's ears." Question: What does a skilled physician do for a patient?
गद्यांश की अन्तिम पंक्ति के अनुसार, 'सुयोग्य वैद्य अपने रोगी के कानों में आनन्दरूपी मन्त्र सुनाता है', अर्थात् वह आशा और उल्लासमय वचनों द्वारा रोगी को आनन्दित व स्वस्थ करता है।
According to the concluding line, a competent physician consoles and enlivens the patient through hopeful, cheerful words (आशा और उल्लासमय वचनों द्वारा कानों को आनन्दित करता है).