निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "आदर्श व्यक्ति सद्कर्मों में आस्था रखता है। इसी में वह अपने जीवन की सार्थकता समझता है। उसके जीवन का प्रत्येक क्षण सद्कर्म में ही व्यतीत होता है। विश्राम और विनोद के लिए उसके पास निश्चित समय रहता है। वह शेष समय समाज के उत्थान में लगाता है। उसके जीवन में आलस्य के लिए कोई स्थान नहीं होता। विपत्तियों में भी वह अपने चरित्र का सच्चा परिचय देता है। धैर्यरूपी कुदाल से वह बड़े-बड़े संकटरूपी पर्वतों को निर्मूल कर देता है। उसकी कार्यकुशलता देखकर लोग आश्चर्यविमूढ़ हो जाते हैं। वह परिस्थितियों का दास नहीं होता, परिस्थितियाँ उसकी दासी होती हैं। इस अर्थ में उसका चरित्र प्रशंसनीय होता है कि वह धैर्य से अपने सारे संकट दूर करता है।" प्रश्न: प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है-
Direction: Answer the question based on the passage: "An ideal person has faith in good deeds (virtuous actions). In this alone does he find the meaningfulness of his life. Every moment of his life is spent in good deeds. He reserves fixed time for rest and recreation; the remaining time he dedicates to the upliftment of society. There is no place for laziness in his life. Even in calamities, he demonstrates the true nature of his character. With the pickaxe of patience, he uproots gigantic mountains of crises. People are astonished seeing his efficiency and competence. He is not a slave to circumstances; rather, circumstances are subservient to him. In this sense, his character is praiseworthy because he overcomes all his crises with patience." Question: The suitable title for the passage is:
प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक 'आदर्श व्यक्ति' है, क्योंकि पूरे गद्यांश में एक आदर्श व्यक्ति के गुणों, स्वभाव और जीवन-शैली का वर्णन किया गया है।
The passage primarily elaborates on the character traits, virtue, and lifestyle of an ideal person, making 'आदर्श व्यक्ति' (An Ideal Person) the most appropriate title.