निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "ईर्ष्या का काम जलाना है, मगर सबसे पहले वह उस ही को जलाती है जिसके हृदय में उसका जन्म होता है। आप भी ऐसे बहुत से लोगों को जानते होंगे जो ईर्ष्या और द्वेष की साकार मूर्ति हैं, जो बराबर इस फिक्र में लगे रहते हैं कि कहाँ सुनने वाले मिलें कि अपने दिल का गुबार निकालने का मौका मिले। श्रोता मिलते ही उनका ग्रामोफोन बजने लगता है और वे बड़े ही होशियारी के साथ एक-एक काण्ड इस ढंग से सुनाते हैं, मानो विश्व कल्याण को छोड़कर उनका और कोई ध्येय नहीं हो। मगर, जरा उनके अपने इतिहास को भी देखिए और समझने की कोशिश कीजिए कि जब से उन्होंने इस सुकर्म का आरम्भ किया है, तब से वे अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं या पीछे हटे हैं। यह भी कि, अगर वे निन्दा करने में समय और शक्ति का अपव्यय नहीं करते तो आज उनका स्थान कहाँ होता।" प्रश्न: गद्यांश में प्रयुक्त 'ध्येय' का क्या अर्थ है?
Direction: Answer the question based on the passage: "The function of jealousy is to burn, yet it first burns the very person in whose heart it is born. You must also know many such people who are the living embodiments of jealousy and malice, constantly on the lookout for listeners to vent their pent-up spite. The moment an audience is found, their gramophone starts blaring, and with shrewd cunning they narrate scandal after scandal as though they had no other objective save the welfare of the world. But glance briefly at their own track record and try to fathom whether since undertaking this 'virtuous work' they have advanced or regressed in their own spheres. And reflect, too, on where they might have reached today had they not squandered their time and energy in malicious slander." Question: What is the meaning of the word 'Dhyeya' (ध्येय) used in the passage?
'ध्येय' शब्द का अर्थ 'लक्ष्य' (aim/goal/objective) होता है। गद्यांश में आया है - 'मानो विश्व कल्याण को छोड़कर उनका और कोई ध्येय नहीं हो।'
The word 'ध्येय' (dhyeya) signifies purpose, objective, or target, which corresponds exactly to 'लक्ष्य' (goal/aim).