निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "भारत भयंकर अँग्रेजी-मोह की दुरवस्था से गुजर रहा है। इस दुरवस्था का एक भयानक दुष्परिणाम यह है कि भारतीय भाषाओं के समकालीन साहित्य पर उन लोगों की दृष्टि नहीं पड़ती, जो विश्वविद्यालयों के प्रायः सर्वोत्तम छात्र थे और अब शासन-तन्त्र में ऊँचे ओहदों पर काम कर रहे हैं। इस दृष्टि से भारतीय भाषाओं के लेखक केवल यूरोपीय और अमेरिकी लेखकों से हीन नहीं हैं, बल्कि उनकी किस्मत मिस्र, बर्मा, इण्डोनेशिया, चीन और जापान के लेखकों की किस्मत से भी खराब है, क्योंकि इन सभी देशों के लेखकों की कृतियाँ वहाँ के अत्यन्त सुशिक्षित लोग भी पढ़ते हैं। केवल हम ही हैं, जिनकी पुस्तकों पर यहाँ के तथाकथित शिक्षित समुदाय की दृष्टि प्रायः नहीं पड़ती। हमारा तथाकथित उच्च शिक्षित समुदाय जो कुछ पढ़ना चाहता है, उसे अँग्रेजी में ही पढ़ लेता है, यहाँ तक कि उसकी कविता और उपन्यास पढ़ने की तृष्णा भी अँग्रेजी की कविता और उपन्यास पढ़कर ही समाप्त हो जाती है और उसे यह जानने की इच्छा ही नहीं होती कि शरीर से वह जिस समाज का सदस्य है उसके मनोभाव उपन्यास और काव्य में किस अदा से व्यक्त हो रहे हैं।" प्रश्न: भारतीय लेखकों की किस्मत खराब है, क्योंकि -
Direction: Answer the question based on the passage: "India is passing through a terrible predicament of infatuation with the English language. A grim consequence of this state is that contemporary literature in Indian languages fails to catch the attention of those who were once the top university graduates and are now serving in high echelons of administrative governance. In this respect, writers of Indian languages are not merely inferior in fortune compared to European and American writers, but their fate is worse even than writers of Egypt, Burma, Indonesia, China, and Japan, because the works of writers in those nations are read even by their most educated citizens. It is only among us that our so-called educated community scarcely casts a glance upon indigenous books. Whatever our highly educated class desires to read, it reads exclusively in English; even their thirst for poetry and novels is quenched solely by English literature, having no yearning to know how the sentiments of the society they physically inhabit are being expressed in indigenous fiction and poetry." Question: The fate of Indian writers is unfortunate because:
गद्यांश के आधार पर भारतीय लेखकों की किस्मत इसलिए खराब है क्योंकि वे अपनी बात भारतीय शिक्षित पाठकों तक नहीं पहुँचा पाते, क्योंकि यहाँ का उच्च शिक्षित वर्ग केवल अंग्रेजी साहित्य पढ़ने में मग्न रहता है।
According to the passage, the fate of Indian vernacular authors is grim because they fail to reach the highly educated domestic readership, who remain alienated by reading English literature exclusively.