निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "दैनिक जीवन में हम अनेक लोगों से मिलते हैं जो विभिन्न प्रकार के काम करते हैं- सड़क पर ठेला लगाने वाला, दूध वाला, नगर-निगम का सफाईकर्मी, बस कंडक्टर, स्कूल-अध्यापक, हमारा सहपाठी और ऐसे ही कई अन्य लोग। शिक्षा, वेतन, परम्परागत चलन और व्यवसाय के स्तर पर कुछ लोग निम्न स्तर पर कार्य करते हैं, तो कुछ उच्च स्तर पर। एक माली के कार्य को सरकारी कार्यालय के किसी सचिव के कार्य से अति निम्न स्तर का माना जाता है, किन्तु यदि वही अपने कार्य को कुशलतापूर्वक करता है और उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करता है, तो उसका कार्य सचिव के कार्य से कहीं बेहतर है, जो अपने काम में ढिलाई बरतता है तथा अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह नहीं करता। क्या आप ऐसे सचिव को एक आदर्श अधिकारी कह सकते हैं? वास्तव में पद महत्त्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्त्वपूर्ण होता है कार्य के प्रति समर्पण भाव और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता।" प्रश्न: उपयुक्त शीर्षक छाँटिए।
Direction: Answer the question based on the passage: "In daily life, we encounter many people doing various jobs: street vendors, milkmen, municipal sanitation workers, bus conductors, schoolteachers, classmates, and many others. Based on education, wages, traditional conventions, and profession, some work at lower levels while others work at higher levels. A gardener's job is regarded as far lower than a government secretary's, yet if he performs his work with skill and delivers stellar service, his work is far superior to that of a secretary who displays slackness and neglects responsibilities. Can you call such a secretary an ideal officer? In truth, the designation is not what matters; what matters is dedication to work and transparency in execution." Question: Choose the appropriate title for the passage.
सम्पूर्ण गद्यांश में पद के स्थान पर कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी को प्रधानता दी गई है। अतः इसका सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक 'कर्मनिष्ठा की महिमा' है।
The central theme of the passage is that dedication, integrity, and diligence matter more than official status. Thus, 'Glory of devotion to work' (कर्मनिष्ठा की महिमा) is the most fitting title.