निर्देश: अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "कर्मभीरु मनुष्य काम करने से डरता है, काम को देखकर भयभीत होता है। वह परान्न और पराश्रय पर अपना जीवन-निर्वाह करता है। स्वावलम्बन और आत्म-निर्भरता उससे कोसों दूर खड़ी रहती है। न उसमें उनके आवाहन की शक्ति होती है और न आदर की। क्या आपने कभी सोचा है कि इस प्रकार के कर्मभीरु मानव के पुरुषार्थ और शक्ति को उससे किसने छीन लिया? वह अकर्मण्य क्यों बन बैठा? उदासी ने उसके जीवन में घर क्यों बना लिया? इन सब प्रश्नों का आप केवल एक ही उत्तर पाएँगे कि उसके सुनहरे जीवन को आलस्य रूपी कीटाणुओं ने खोखला बना दिया है। आलस्य मानव-जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है, जो उसकी समस्त सृजनात्मक और रचनात्मक शक्तियों को छीनकर उसे मिट्टी का लौंदा बना देता है।" प्रश्न: कर्मभीरु कौन है?
Direction: Answer the question based on the passage: "A work-averse (karmbhiru) person fears doing work; he gets terrified seeing work. He lives by relying on others' food and shelter. Self-reliance and independence stand leagues away from him. He possesses neither the strength to invoke them nor to revere them. Have you ever thought who stripped such a work-fearing man of his industriousness and vigour? Why did he become inactive? Why has dejection made a permanent home in his life? To all these questions you will find only one answer: the germs of indolence have hollowed out his golden life. Indolence is the greatest enemy of human life, robbing him of all creative and productive faculties and reducing him to a mere lump of clay." Question: Who is a 'karmbhiru'?
अनुच्छेद के प्रथम वाक्य में ही स्पष्ट दिया गया है - 'कर्मभीरु मनुष्य काम करने से डरता है, काम को देखकर भयभीत होता है।' अतः जो कर्म करने से डरता है, वही कर्मभीरु है।
The opening sentence of the excerpt defines: 'A work-averse (karmbhiru) person is afraid of working and gets frightened seeing work.'