निर्देश: अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "सफलता चाहने वाले मनुष्य का प्रथम कर्त्तव्य यह देखना है कि उसकी रुचि किन कार्यों की ओर अधिक है। यह बात गलत है कि हर कोई मनुष्य हर एक काम कर सकता है। लॉर्ड चेस्टरफील्ड स्वाभाविक प्रवृत्तियों के काम को अनावश्यक समझते थे और केवल परिश्रम को ही सफलता का आधार मानते थे। इसी सिद्धान्त के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे स्टेनहोप को जो सुस्त ढीला-ढाला, असावधान था, सत्पुरुष बनाने का प्रयास किया। वर्षों परिश्रम करने के बाद भी लड़का ज्यों का त्यों रहा और जीवन-भर योग्य न बन सका। स्वाभाविक प्रवृत्तियों को जानना कठिन भी नहीं है। बचपन के कामों को देखकर बताया जा सकता है कि बच्चा किस प्रकार का मनुष्य होगा। प्रायः यह सम्भावना प्रबल होती है कि छोटी आयु में कविता करने वाला कवि, सेना बनाकर चलने वाला सेनापति, भुट्टे चुराने वाला चोर-डाकू, पुर्जे कसने वाला मैकेनिक और विज्ञान में रुचि रखने वाला वैज्ञानिक बनेगा। जब यह बात विदित हो जाए कि बच्चे की रुचि किस काम की ओर है, तब यह करना चाहिए कि उसे उसी विषय की ऊँची शिक्षा दिलाई जाए। ऊँची शिक्षा प्राप्त करके मनुष्य अपने काम-धन्धे में कम परिश्रम से अधिक सफल हो सकता है। जिनके काम-धन्धे का पूर्ण प्रतिबिम्ब बचपन में नहीं दिखता, अपवाद ही हैं। प्रत्येक मनुष्य में एक विशेष कार्य को अच्छी तरह करने की शक्ति होती है। वह बड़ी दृढ़ और उत्कृष्ट होती है। वह देर तक नहीं छिपती। उसी के अनुकूल व्यवसाय चुनने से ही सफलता मिलती है। जीवन में यदि आपने सही कार्यक्षेत्र चुन लिया, तो समझ लीजिए कि बहुत बड़ा काम कर लिया।" प्रश्न: बालक आगे चलकर कैसा मनुष्य बनेगा, इसका अनुमान कैसे लगाया जा सकता है?
Direction: Answer the question based on the passage: "The first duty of a person seeking success is to observe where his interests lie. It is incorrect to believe that every human being can perform any task. Lord Chesterfield deemed natural inclinations unnecessary and believed that effort alone was the basis of success. In accordance with this principle, he tried to mold his sluggish, careless son Stanhope into a gentleman of merit. Even after years of effort, the son remained unchanged and could never become capable throughout his life. Discerning natural inclinations is not difficult: observing childhood activities can indicate what kind of person the child will grow into. Often, it is highly likely that a child composing verses becomes a poet, one organizing mock armies becomes a commander, one stealing corn turns into a thief, one tightening machine parts becomes a mechanic, and one interested in science turns into a scientist. Once a child's inclination is known, he should be provided higher education in that very domain. Acquiring high education in that field enables greater success with less toil. Those whose future occupation is not mirrored in childhood are mere exceptions. Every individual possesses inherent strength to perform a particular work excellently; it is firm, superior, and does not remain concealed for long. Success comes only from selecting an occupation aligned with it. If you have chosen the right domain in life, consider that a monumental achievement." Question: How can one predict what kind of person a child will grow up to be?
गद्यांश के अनुसार, 'बचपन के कामों को देखकर बताया जा सकता है कि बच्चा किस प्रकार का मनुष्य होगा।' बालक की स्वाभाविक प्रवृत्तियाँ उसके बचपन के खेल व कार्यों से ही परिलक्षित होती हैं।
According to the passage, observing a child's childhood actions and inclinations provides clear indications of what vocation and persona he will adopt in adulthood.