निर्देश: अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "सत्य और अहिंसा, जीवन के दो पवित्र और उच्च मूल्य हैं। दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं, एक-दूसरे से शक्ति और प्रकाश प्राप्त करते हैं। हम यों भी कह सकते हैं कि सत्य और अहिंसा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अहिंसा परम धर्म है, जिसके द्वारा सत्य रूपी ईश्वर की प्राप्ति सम्भव है। कितनी भी मुश्किलें आएँ हमारे रास्ते में, बाहरी दृष्टि से हमें चाहे जितनी भारी हार दिखाई दे, तो भी हमें विश्वास बनाए रखकर अहिंसा और सत्य का दृढ़ता से पालन करना चाहिए। हमें सदा एक ही मन्त्र जपना चाहिए- सत्य है, वही है, वही परमेश्वर है, उसे प्राप्त करने का एक ही तरीका है, एक साधन है और वह है अहिंसा। उसे हम कभी न छोड़ेंगे। यदि हम इसी प्रकार प्रार्थना करते रहें, तो वह मनोबल अवश्य ही हमें शक्ति प्रदान करेगा और हम उच्च जीवन पथ पर चलने में सफल होंगे।" प्रश्न: सत्य और अहिंसा का मार्ग हमें-
Direction: Answer the question based on the passage: "Truth and non-violence are two sacred and sublime values of life. Both are intertwined with each other, drawing strength and light from one another. We can also say that truth and non-violence are two sides of the same coin. Non-violence is the supreme virtue through which the realization of God in the form of truth is possible. No matter how many hardships arise in our path, or however crushing a defeat may seem from an external perspective, we must maintain faith and steadfastly adhere to non-violence and truth. We should always chant a single mantra: truth exists, truth is that supreme God, and there is only one way, one means to attain it, and that is non-violence. We shall never abandon it. If we continue to pray thus, that morale will surely impart us strength, and we shall succeed in treading the higher path of life." Question: The path of truth and non-violence makes us:
अनुच्छेद की अन्तिम पंक्ति के अनुसार, सत्य और अहिंसा का पालन करने पर 'वह मनोबल अवश्य ही हमें शक्ति प्रदान करेगा और हम उच्च जीवन पथ (उच्चतर जीवन-मार्ग) पर चलने में सफल होंगे।'
According to the final line of the passage, adhering to truth and non-violence gives morale and strength that makes one succeed in walking the higher path of life (उच्चतर जीवन-मार्ग पर चलने में सफल बनाता है).