निर्देश: गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें: "बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर मनुष्यत्व की सीमा से निकालकर हिंसक पशुओं तक के वर्ग में ले जाती है और भाषा ही उन्हें कुमार्ग से हटाकर सन्मार्ग पर लाती है और पाप से विमुख करके पुण्य कार्यों में लगाती है। भाषा की शक्ति अपरिमित और अमोघ है। अच्छी भाषा में जादू का असर, संगीत का माधुर्य और तलवार की शक्ति होती है। इसीलिए अँग्रेजी में एक कहावत-सी बन गयी है, जिसका आशय है- तलवार से भी बढ़कर शक्तिशालिनी कलम है। इस कथन में 'कलम' लिखित भाषा की प्रतीकमात्र है। हमारे यहाँ तो उसे और भी अधिक ऊँचा स्थान दिया गया है। हम उसे सरस्वती देवी का रूप मानते हैं। अतः जो लोग बड़े बनना चाहते हों, या बड़े काम करना चाहते हों, उन्हें पहले अपनी भाषा की ओर ध्यान देना चाहिए।" प्रश्न: भाषा की शक्ति है-
Direction: Answer the question based on the passage: "Great elevations and great revolutions usually occur through language. Language alone can mislead people beyond the bounds of humanity into the realm of ferocious beasts, and language alone can turn them from evil ways onto the righteous path, turning them away from sin and directing them to virtuous deeds. The power of language is boundless and unfailing. Good language possesses the effect of magic, the melody of music, and the power of the sword. Hence, there is a common saying in English that 'the pen is mightier than the sword.' In this adage, 'the pen' is merely a symbol of written language. In our tradition, it is accorded an even higher place: we revere it as the embodiment of Goddess Saraswati. Therefore, those who aspire to become great or accomplish great deeds must first pay attention to their language." Question: The power of language is:
गद्यांश में स्पष्ट उल्लेख है कि 'भाषा की शक्ति अपरिमित और अमोघ है।' यह लोगों को सन्मार्ग अथवा कुमार्ग दोनों ओर ले जाने में समर्थ है।
The passage clearly states that 'the power of language is boundless and unfailing' (अपरिमित और अमोघ).