शब्द-शक्ति के मुख्यतः कितने भेद हैं? (a) दो (b) तीन (c) चार (d) पाँच
Mainly how many types of Shabda-shakti (word power) are there? (a) Two (b) Three (c) Four (d) Five
शब्द-शक्ति के तीन भेद होते हैं- अभिधा, लक्षणा तथा व्यंजना। साक्षात् सांकेतिक अर्थ को प्रकट करने वाली शब्द-शक्ति को 'अभिधा' कहते हैं। मुख्यार्थ का बाधा होने पर रूढ़ि अथवा प्रयोजन के कारण मुख्यार्थ से सम्बन्धित अन्य अर्थ का बोध कराने वाली शब्द-शक्ति को 'लक्षणा' कहते हैं। अभिधा और लक्षणा शब्द-शक्ति के असमर्थ होने पर जिस शब्द-शक्ति से अभीष्ट अर्थ व्यंग्यार्थ की प्राप्ति हो, उसे 'व्यंजना शब्द-शक्ति' कहते हैं।
There are three primary functions/powers of words in Sanskrit and Hindi poetics: Abhidha (denotation), Lakshana (indication/connotation), and Vyanjana (suggestion).